Entertainment

हायो रब्बा……यहां तो शाहरुख के नाम का चलता है सिक्का!

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को चाहने वालों की लिस्ट बेहद लंबी है। शाहरुख को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी फ्रांस में देखी गई,यहां शाहरुख के नाम का सिक्का जारी किया गया है। बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी अभिनेता को इस तरह सम्मान दिया गया हो। दरअसल साल 2018 में शाहरुख के सम्मान में पेरिस के फेमस ग्रेविन म्यूजियम ने एक सोने का सिक्का जारी किया, जिसमें अभिनेता की तस्वीर छपी है और उनका नाम भी लिखा हुआ है। हाल ही में शाहरुख के फैन पेज की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इस सिक्के में शाहरुख की तस्वीर देख सब हैरान रह गए।
इस तरह का सम्मान पाने वाले शाहरुख एक मात्र बॉलीवुड अभिनेता हैं। यह देखकर लोगों का कहना है कि फ्रांस में शाहरुख के नाम का सिक्का चलता है। फेमस ग्रेविन म्यूजियम द्वारा जारी इस सिक्के में अभिनेता की तस्वीर छपी है और उनका नाम भी लिखा हुआ है। 2008 में इसी म्यूजिम में शाहरुख खान का मोम का पुतला भी लगाया गया था।
शाहरुख को भारत सरकार द्वारा चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म श्री भी मिल चुका है। 2007 में फ्रांस सरकार ने ही उन्हें ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इतना ही नहीं फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ ऑनर भी किंग खान को मिल चुका है। शाहरुख की फिल्मों ने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है।

Related Articles