बादशाह के साथ कभी काम नहीं करुंगा, वह दोस्त नहीं क्लाइंट था: हनी सिंह

रफ्तार ने मांगी थी माफी, उसे अपने ही बयान पर स्टेबिलिटी नहीं
मुंबई,। यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच की तकरार जगजाहिर है। एक समय पर ये जोड़ी संगीत की दुनिया में धमाल मचा रही थी लेकिन फिर इनके बीच विवाद हुआ और हनी सिंह और बादशाह की जोड़ी बिखर गई। एक ओर बादशाह और हनी सिंह की जोड़ी टूटी तो दूसरी ओर इनके फैन्स के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई।
कुछ समय पहले एक कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह को फैन्स ने हनी सिंह के नाम से टीज किया। जवाब में बादशाह ने हनी सिंह के कमबैक को लेकर कमेंट किया लेकिन बाद में उन्होंने इसे लेकर अफसोस भी जताया था।
इस पर हनी सिंह ने कहा कि बादशाह साहब एक बहुत बड़े अफसर के बेटे हैं। उनके पिताजी ने मुझे पैसे दिए थे कि मैं बादशाह के इंग्लिश एल्बम के लिए म्यूजिक कंपोज करुं। वह ऐसा टैलेंट नहीं जिन्हें सड़क से उठाया गया हो। आगे उन्होंने कहा कि बादशाह मुझसे दो-तीन बार मिला है। उनका परिवार यहीं रहता था। बादशाह ने एक साक्षात्कार में कहा भी था कि हनी सिंह उनके पापा से मिले हैं, जो पहले से अमीर हो, उसे माफिया मुंडीर जैसे छोटे प्लेटफॉर्म की जरूरत नहीं है।
बादशाह से गिला-शिकवा पर हनी ने कहा कि नाराजगी अपनों से होती है। परायों से नहीं। क्लाइंट से थोड़ी ना होती है। वह मेरे लिए बस एक क्लाइंट थे। हनी ने बताया वह बादशाह से आखिरी बार एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में मिले थे। दोनों ने साथ में बियर पी और भांगड़ा डांस भी किया था।
यो यो हनी सिंह, रफ्तार, बादशाह, इक्का, जे स्टार, अल्फाज, मनी अलूजा और निंजा ने मिलकर माफिया मुंडीर नाम का एक हिप-हॉप ग्रुप बनाया था। माफिया मुंडीर ने कई हिट गाने बनाए, लेकिन फिर ये ग्रुप किसी कारण से टूट गया। ग्रुप टूटने के बाद रफ्तार और बादशाह कई बार हनी के खिलाफ बातें करते रहे। रफ्तार के बारे में हनी सिंह ने कहा कि बादशाह माफिया मुंडीर का हिस्सा नहीं थे। बादशाह से ज्यादा रफ्तार ने मेरे खिलाफ डिस ट्रैक निकाले हैं लेकिन मैं रफ्तार का सम्मान करता हूं। वह सड़क से उठा टैलेंट है और उसे उठाने वाला ऊपरवाला है। मैंने तो सिर्फ उसे चुना, क्योंकि उसमें अच्छा टैलेंट था वह बात अलग है कि किसी के कहने पर वह मेरे खिलाफ बोलने लगा है लेकिन मैंने कुछ नहीं किया। वह कहता है कि उसने मेरे गाने लिखे, उसने मेरा गाना ब्राउन रंग लिखा, तो मेरे पास तो सिर्फ करियर के दो साल थे, उसके पास तो सात-आठ साल थे, वह अपने लिए कोई ब्राउन रंग क्यों नहीं लिख पाया।
हनी सिंह ने कहा कि रफ्तार दिल का बुरा नहीं है। मैंने एक बार फ्लाइट बोर्ड की। एक हाथ उठता है और आवाज आती है, ‘पाजी’। तो मैंने सोचा कि शायद कोई फैन होगा, मैं बैठ गया लेकिन वह रफ्तार था, साथ में उसकी पत्नी भी थी। उसने मेरे पैर छूकर माफी मांगी। रफ्तार ने कहा कि पाजी आज के बाद कभी गलती नहीं होगी। मैंने भाई कोई बात नहीं तुम एंजॉय करो। इस घटना के 6 महीने बाद उसने मेरे खिलाफ डिस ट्रैक निकाल दिया। मैंने आज तक ये बात नहीं बताई कि रफ्तार ने मुझसे माफी मांगी थी उस बंदे की अपने बयान पर स्टेबिलिटी नहीं है।
यो यो हनी कहते हैं कि जहां तक टैलेंट की बात है, मैं रफ्तार के बारे में एक बार फिर सोच लूं। लिल गोलू और इक्का के साथ मैं काम करूंगा लेकिन बादशाह के साथ कभी नहीं क्योंकि वो कभी भी माफिया मुंडीर का हिस्सा नहीं था।

Exit mobile version