मुंबई । प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी कई उतार-चढ़ावों से भरी रही है। हाल ही में, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में पति डॉ. अशोक चोपड़ा के निधन के बाद के समय को याद किया। उन्होंने बताया कि पति के गुजरने के महज 6 दिन बाद प्रियंका ने उनका जन्मदिन मनाया, जिसे लेकर रिश्तेदारों में नाराजगी थी।
प्रियंका चोपड़ा ने मां को खुश रखने के लिए लिया बड़ा फैसला
मधु चोपड़ा ने बताया कि”मेरे पति 10 जून को गुजर गए थे और मेरा जन्मदिन 16 जून को था। मैं 60 साल की होने वाली थी और इसके लिए पहले से एक बड़ी पार्टी प्लान की गई थी। उनके जाने के बाद पूरा परिवार शोक में था, लेकिन प्रियंका ने सभी को रोक लिया और कहा कि हम यह पार्टी करेंगे। उसने कहा कि शायद पापा भी यही चाहते।” प्रियंका ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए जॉन अब्राहम को सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर बुलाया।
प्रियंका की पार्टी पर रिश्तेदारों ने जताई नाराजगी
रिश्तेदारों ने प्रियंका की इस पहल पर नाराजगी जताते हुए कहा “देखो, कैसे नाच रही है! क्या इसे अपने पिता के गुजरने का दुख नहीं है?”
लेकिन मधु चोपड़ा ने इस पर कहा “मेरी बेटी ने यह सब सिर्फ मेरे लिए किया था। मेरे बच्चों ने पूरी मेहनत की, और यह प्रियंका का अपने पिता को सम्मान देने का तरीका था।”
प्रियंका के लिए पिता थे सबसे बड़ा सपोर्ट
प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के बेहद करीब थीं। उनके निधन के बाद, उन्होंने अपनी भावनाओं को एक अलग अंदाज में जाहिर किया और अपने हाथ पर “डैडीज़ लिटिल गर्ल” टैटू बनवाया, जो उनके पिता के प्रति उनके गहरे प्यार और सम्मान को दर्शाता है।
प्रियंका चोपड़ा: पिता के निधन के 6 दिन बाद मनाया मां का जन्मदिन, रिश्तेदारों ने जताई नाराजगी
