कोलकाता से बड़ी खबर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के रेप की पुष्टि

कोलकाता रेप कांड में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर के शरीर पर हाथ, कंधे और घुटनों सहित कई जगहों पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं।

इसके अलावा, उनकी आंखों पर खून के धब्बे भी मिले हैं, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इस खुलासे से जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। कोलकाता पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है, और जल्द ही इस पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Exit mobile version