आंध्र प्रदेश की नई सरकार ने मंदिरों और पुजारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। सरकार ने हर मंदिर के लिए ₹10 लाख की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, पुजारियों को हर महीने ₹15,000 का वेतन मिलेगा।
साथ ही, ‘नाई ब्राह्मणों’ (मंदिरों में सेवाएं देने वाले नाई) के लिए न्यूनतम मासिक वेतन ₹25,000 निर्धारित किया गया है।
वेद विद्या में पारंगत बेरोजगार युवाओं के लिए भी सरकार ने ₹3,000 मासिक भत्ता देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने साफ किया कि अब मंदिरों में केवल हिंदुओं को ही नौकरी मिलेगी, और सरकार ने अन्य धर्मों के लोगों की नियुक्ति पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
आंध्र प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही, राज्य सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त करने के संकेत दिए हैं।