National

केंद्र सरकार ने VIP सुरक्षा में किया बड़ा बदलाव, NSG की जगह संभालेंगी CRPF कमांडो

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने VIP सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। अब NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडो VIP सुरक्षा का हिस्सा नहीं होंगे। सरकार ने आदेश जारी कर VIP सुरक्षा से NSG कमांडोज को हटाने का फैसला लिया है। उनकी जगह अब CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के कमांडो जिम्मेदारी संभालेंगे।

अगले महीने से VIP नेताओं की सुरक्षा CRPF के कमांडो द्वारा की जाएगी। फिलहाल देश के 9 प्रमुख VIP नेताओं को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बसपा सुप्रीमो मायावती

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह

गुलाम नबी आजाद

फारूक अब्दुल्ला

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू


इन सभी नेताओं की सुरक्षा अब CRPF कमांडो के हवाले की जाएगी। यह बदलाव सरकार की सुरक्षा नीति में सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस नए आदेश के बाद CRPF विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडोज के माध्यम से VIP सुरक्षा में अपनी भूमिका मजबूत करेगी, जिससे सुरक्षा तंत्र अधिक सशक्त और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Related Articles