LAC पर भारत-चीन की सेनाएं 28-29 अक्टूबर को दो जगहों से हटेंगी, सीमा विवाद में राहत के संकेत

नई दिल्ली।  भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव अब कम होता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों की सेनाएं 28-29 अक्टूबर के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के दो स्थानों से पीछे हटेंगी। यह कदम हाल ही में पैट्रोलिंग से जुड़े समझौते के बाद उठाया गया है, जिससे सीमा विवाद के समाधान की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

बीते कुछ वर्षों से LAC पर चल रहे विवाद के चलते सैन्य तनाव बढ़ा हुआ था। दोनों देशों द्वारा सेनाओं को हटाने का यह निर्णय क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Exit mobile version