National

नवादा में मुसहर समाज के 80 से ज्यादा घरों में आगजनी, जीतन राम मांझी ने यादव समाज के दबंगों पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार के नवादा जिले के सदर प्रखंड के देदौर गांव में मुसहर समाज की झोपड़ियों में आग लगाने की घटना सामने आई है। इस आतंकी घटना में यादव समाज के कुछ दबंगों का हाथ होने का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लगाया है। घटना नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर नदी किनारे की है, जहां असामाजिक तत्वों ने झोपड़ियों में आग लगा दी।

**पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई**

आगजनी की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी समेत पुलिस टीम और अग्निशमन दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति या मवेशी घायल नहीं हुआ।

**जमीन विवाद बना आगजनी की वजह**

घटना स्थल पर मौजूद व्यास मुनी, जो इस जमीन के मालिक हैं, ने बताया कि इस जमीन पर टाइटल सूट संख्या-22/1995 नवादा के व्यवहार न्यायालय में लंबित है। व्यास मुनी ने आरोप लगाया कि नंदू पासवान, पन्नु पासवान, शिवू पासवान समेत कई अन्य आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

**आरोपियों के नाम और कानूनी कार्रवाई**

व्यास मुनी ने बताया कि नंदू पासवान, पन्नु पासवान, शिवू पासवान, यमुना चौहान, सोमर चौहान, आशीष यादव और अन्य लोगों ने इस घटना में आगजनी और फायरिंग की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना कांड संख्या-372/24 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

**मौके पर सुरक्षा बल तैनात**

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, इलाके में सघन गश्ती और उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो की लिंक https://x.com/MohitBharatYBP/status/1836662500890140828?t=Upkl0PjTbwATH45CZqJekw&s=08  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का बयान

Related Articles