नवीन पटनायक ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

भाजपा पहली बार अकेले सरकार बनाएगी
नई दिल्ली ।ओडिशा में बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भुवनेश्वर में राजभवन जाकर राज्यपाल रघुवर दास को अपना इस्तीफा सौंपा। पटनायक पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे। मंगलवार को लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आए। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारों को सत्ता गंवानी पड़ी। ओडिशा में भाजपा को 147 में से 78, तो बीजद को 51 सीटें मिलीं।
राज्य में भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी। भाजपा ने अब तक मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है। पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा। बहुत जल्द भाजपा नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

Exit mobile version