NationalPolitics

प्रियंका गांधी वाड्रा का भाजपा पर हमला: सात साल में 18 लाख कारोबार बंद, 54 लाख लोग बेरोजगार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए  बताया है कि पिछले सात साल में 18 लाख कारोबार बंद हो गए, जिससे 54 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि असंगठित क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यह देश में सबसे ज्यादा रोजगार प्रदान करता है। भाजपा की आर्थिक नीतियों ने इस सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, जिसके परिणामस्वरूप लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इन नीतियों का परिणाम यह हुआ है कि देश ने 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का सामना किया है। भाजपा की असफल नीतियों की कीमत देश के करोड़ों युवा और जनता चुका रही है।

Related Articles