National

स्वाति मालीवाल का दिल्ली की CM पर हमला: आतिशी के मां बाप ने अफजल गुरु को बचाने का किया था प्रयास

New Dehli . दिल्ली की राजनीति में हलचल मचाते हुए स्वाति मालीवाल ने आतिशी के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर तीखा तंज कसा है। सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल ने लिखा कि दिल्ली के लिए यह एक बेहद दुखद दिन है, क्योंकि एक ऐसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिनके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए प्रयास किया था।

स्वाति मालीवाल ने **सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X** पर लिखा, “दिल्ली के लिए आज का दिन बहुत दुखद है। आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए दया याचिकाएं दायर की थीं। उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अफजल को निर्दोष बताया और कहा कि उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था।”

मालीवाल ने आतिशी को **’Dummy CM’** करार देते हुए कहा कि यह मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने भगवान से दिल्ली की रक्षा करने की प्रार्थना की।

**विभव कांड** में आतिशी और स्वाति मालीवाल के बीच पहले भी जुबानी जंग हो चुकी है। आतिशी ने तब स्वाति पर अवैध भर्ती के आरोपों और गिरफ्तारी की संभावनाओं का दावा करते हुए उन्हें भाजपा द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया था।

Related Articles