National

हिमाचल में स्टार लेडी अफसर ओशिन शर्मा के ट्रांसफर से मचा हड़कंप

शिमला। संधोल की तहसीलदार ओशिन शर्मा के ट्रांसफर ने हिमाचल प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि, हिमाचल सरकार के किसी सीनियर अधिकारी ने इस ट्रांसफर के कारण पर कोई टिप्पणी नहीं की है, और न ही उनके नए पदस्थापन की जानकारी दी गई है। मंडी उपायुक्त कार्यालय के सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओशिन शर्मा का ट्रांसफर प्रशासनिक आधार पर किया गया है, क्योंकि उनका काम संतोषजनक नहीं था।

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाली इस अफसर के ट्रांसफर की खबर से उनके चाहने वालों में हड़कंप मच गया है। 32 वर्षीय ओशिन शर्मा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव हैं और उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या आठ लाख से अधिक है। उनके सोशल मीडिया जुड़ाव को लेकर भाजपा के एक विधायक ने भी विधानसभा में अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाया था।

ओशिन शर्मा का परिवार चंबा जिले के भरमौर का मूल निवासी है, लेकिन उनके पिता धर्मशाला में बस चुके हैं। ओशिन की शादी 25 अप्रैल 2021 को धर्मशाला के तत्कालीन भाजपा विधायक विशाल नेहरियां से हुई थी, जो ओशिन के क्लासमेट भी थे। हालांकि, शादी के दो महीने बाद ही ओशिन ने अपने पति पर मारपीट और टॉर्चर का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। वर्तमान में, दोनों कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं।

Related Articles