पुखराज भटेले
संस्थापक, व्यवस्था परिवर्तन
अध्यक्ष, बच्चे बचाओ अभियान
जिला प्रमुख, राजीव दीक्षित भारत निर्माण ट्रस्ट
सदस्य, हाईवे संघर्ष समिति भिंड
भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत शहर से गांव तक हर घर में तिरंगा फहराया गया। इस योजना का उद्देश्य हर नागरिक में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना था। हालांकि, अभियान के समाप्त होने के बाद तिरंगे को उचित तरीके से नहीं उतारा जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है।
वर्तमान में, कई घरों पर लगे तिरंगे हवा और बारिश के कारण फट रहे हैं और खराब हो रहे हैं। ऐसे में यह प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वे हर घर से तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतरवाएं, ताकि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनी रहे।