भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सौरभ शर्मा को संरक्षण देने और प्रदेश पुलिस की विफलता पर सवाल उठाए।
हेमंत कटारे के आरोप:
1. सौरभ शर्मा को संरक्षण का आरोप: कटारे ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह ने सौरभ शर्मा को संरक्षण दिया, जो आरक्षक होने के बावजूद निरीक्षक का कार्य कर रहा था।
2. पुलिस की विफलता: उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा को अब तक न खोज पाना मध्यप्रदेश पुलिस की असफलता को दर्शाता है।
3. भूपेंद्र सिंह की विधानसभा में पदस्थापन: कटारे ने पूछा कि भूपेंद्र सिंह के मंत्री रहते सौरभ शर्मा को उनकी विधानसभा में लंबे समय तक क्यों रखा गया।
भूपेंद्र सिंह पर तीखा हमला:
हेमंत कटारे ने कहा, “दस करोड़ नहीं, भूपेंद्र सिंह के मान की कीमत केवल दस हजार है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा से पहले सत्य प्रकाश नामक व्यक्ति अवैध वसूली करता था।