कांग्रेस नेता रेखा जैन के विवादित पोस्ट पर बवाल, माफी के बाद मामला शांत

भोपाल, मध्य प्रदेश: महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रेखा विनोद जैन ने भगवान परशुराम को औरंगजेब से अधिक क्रूर बताने वाला एक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में हंगामा मच गया।

पोस्ट में क्या लिखा था?

रेखा जैन द्वारा साझा किए गए पोस्ट में लिखा था:
“औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया, जबकि भगवान परशुराम ने अपनी मां का सिर काटकर खुद को भेंट किया था।””हिंदुत्व की समस्या अधिक खतरनाक है, क्योंकि परशुराम को धर्म का प्रतीक मानने वाले लोग ब्राह्मणवाद और हिंदू धर्म के नेता होते हैं।”

कांग्रेस पार्टी ने लिया संज्ञान

जबलपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेखा जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी इस पोस्ट की आलोचना की और नाराजगी जाहिर की।

रेखा जैन ने मांगी माफी

रेखा जैन ने सफाई देते हुए कहा कि यह पोस्ट गलती से शेयर हो गई थी और जैसे ही उन्हें पता चला, उन्होंने तुरंत हटा दिया। उन्होंने फेसबुक पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। कांग्रेस के सौरभ शर्मा ने कहा कि माफी के बाद मामला समाप्त हो गया है।

Exit mobile version