वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अशोक शर्मा को पुनः मध्य प्रदेश इंटक का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त, संघ ने किया स्वागत
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल मीडिया कॉर्डिनेटर रोमेश चौबे ने जानकारी दी कि संघ के महामंत्री और NFIR के सहायक महामंत्री अशोक शर्मा को एक बार फिर मध्य प्रदेश इंटक के वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ इंटक के प्रेसिडेंट डॉक्टर संजीवा रेड्डी और NFIR के महासचिव डॉक्टर एम राघवया ने खुशी जताते हुए उनका स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि इंटक की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े बदलाव किए गए हैं, लेकिन अशोक शर्मा को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। इससे संघ के सभी सदस्यों में हर्ष का माहौल है। माना जा रहा है कि आगामी समय में अशोक शर्मा एनएफआईआर में भी शीर्ष पद पर आसीन हो सकते हैं।
इस अवसर पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के सदस्यों ने डॉक्टर संजीवा रेड्डी और डॉक्टर एम राघवया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शर्मा की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उनकी भूमिका अहम रहेगी।