निगम मुख्यालय में श्रमिकों ने एमडी से की मांगों पर चर्चा, ज्ञापन सौंपा

*भोपाल**: मध्य प्रदेश वेयरहाउस कार्पोरेशन के निगम मुख्यालय में श्रमिक वर्ग के कर्मचारियों की स्थाई और नियमितीकरण की मांगों को लेकर मंगलवार, 10 सितंबर को निगम के नव नियुक्त एमडी सी.बी. चक्रवर्ती से चर्चा की गई। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। एमडी चक्रवर्ती ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा, कर्मचारियों ने एक ज्ञापन खाद्य मंत्री और निगम के एएमडी को भी सौंपा, जिसमें समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।

इस चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल बाजपेई, कार्यवाहक अध्यक्ष मो. शकील अकबर, कर्मचारी संघ के नेता मुकेश साहू, बालकृष्ण साहू, कैलाश खातेगांव, प्रदीप राजपूत, सुरेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version