अयोध्या राम मंदिर दर्शन और आरती का समय बदला: अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन संभव

अयोध्या में श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है। अब श्रद्धालु सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है, जिससे दर्शन अवधि में वृद्धि की गई है।

नया दर्शन और आरती समय

मंगला आरती: सुबह 4:00 बजे, इसके बाद भगवान के पट बंद होंगे।

श्रृंगार आरती: सुबह 6:00 बजे, इसके साथ ही रामलला के दर्शन के लिए मंदिर खोला जाएगा।

राजभोग: दोपहर 12:00 बजे, भोग के दौरान भी श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

संध्या आरती: शाम 7:00 बजे, इस दौरान भगवान के पट 15 मिनट के लिए बंद होंगे।

शयन आरती: रात 10:00 बजे, इसके बाद भगवान के पट बंद कर दिए जाएंगे।


पहले के समय में क्या बदलाव हुआ?

पहले सुबह 7:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भगवान के पट खुलते थे, अब सुबह 6:00 बजे से ही दर्शन संभव।

पहले रात 9:30 बजे शयन आरती होती थी, अब यह रात 10:00 बजे होगी।

दर्शन अवधि में कुल डेढ़ घंटे की वृद्धि हुई है, जिससे अधिक श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकेंगे।


राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, यह बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा भक्त सुचारू रूप से दर्शन कर सकें। अब रामलला के दर्शन का समय और भी सुगम हो गया है।

Exit mobile version