State

भोपाल: भक्तामर मंडल विधान के समापन पर आचार्य विनम्र सागर महाराज का संदेश— ‘जो झुकता है, वही ऊंचाई को पाता है’

**भोपाल**: नंदीश्वर जिनालय में आचार्य विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में भक्तामर मंडल विधान और शिविर का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान जिनेंद्र की भक्ति में डूबकर उनकी पूजा-अर्चना की और विश्व शांति के लिए महायज्ञ में आहुतियां दीं।

समारोह के दौरान पुण्य अर्जक परिवारों ने भगवान जिनेंद्र का अभिषेक किया और श्रीफल समर्पित कर सभी के स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। चातुर्मास समिति के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संगीत की धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और ‘केसरिया हमारा रंग’ जैसे भक्ति गीतों पर नृत्य किया।

आचार्य विनम्र सागर महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा, “जो झुकता है, वही ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। संसार की भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागने के बजाय आत्मिक सुख को पहचानना चाहिए, क्योंकि सच्चा सुख हमारे भीतर ही है।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्रह्मचारिणी सुभी दीदी, प्राची दीदी, कुशल भाई, प्रमोद चौधरी, पंकज इंजीनियर, डॉ. सर्वज्ञ जैन, विवेक चौधरी, राजीव गेहूं, विवेक जैन, राकेश सलामतपुर, मनोज बबलू, अजय जैन ज्योतिषी, सोनू भाभा, निर्मल जैन टी.आई., सुनील पब्लिशर, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles