State

भोपाल: 6 नवंबर को नीलम पार्क में आउटसोर्स कर्मचारियों का विशाल धरना, श्री कृष्णा मोदी के नेतृत्व में प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी मांगों को लेकर अब एक बड़ा आंदोलन खड़ा होने जा रहा है। प्रदेश के ‘अन्ना हजारे’ कहे जाने वाले श्री कृष्णा मोदी के नेतृत्व में 6 नवंबर को राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

यह जानकारी सेमी गवर्नमेंट एम्प्लॉइज फेडरेशन और आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई और सेवानिवृत्त कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्स, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का निराकरण अब तक नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:

1. नियमितीकरण: सभी आउटसोर्स, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण।


2. समान दर्जा और वेतन: राज्य शासन के कर्मचारियों के समान दर्जा और वेतन।


3. बोनस और अन्य सुविधाएं: कर्मचारियों को बोनस और अन्य सुविधाएं प्रदान करना।



आंदोलन का उद्देश्य

अनिल बाजपेई और अरुण वर्मा ने कहा कि यदि इन मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 6 नवंबर को नीलम पार्क में श्री कृष्णा मोदी के नेतृत्व में विशाल धरना दिया जाएगा। इस प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मुख्यमंत्री से अपील

दोनों कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि सफाई कर्मचारियों, आउटसोर्स, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। अन्यथा मजबूरन कर्मचारियों को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।

सभी संगठनों से समर्थन की अपील

अनिल बाजपेई और अरुण वर्मा ने समस्त कर्मचारियों और सभी कर्मचारी संगठनों से इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है।

इस अपील का समर्थन करने वालों में श्यामसुंदर शर्मा, हतिम अली अंसारी, एस.सी. त्रिपाठी, सुरसारी पटेल, अभिलाष जैन सहित कई कर्मचारी नेता शामिल हैं।

Related Articles