State

भोपाल नगर निगम का अभियान: 50 आवारा कुत्तों की नसबंदी, 33 को वापस छोड़ा

शहर में आवारा श्वानों की जनसंख्या नियंत्रण के लिए नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण जारी

भोपाल, 12 मार्च 2025: नगर निगम भोपाल द्वारा शहर में आवारा श्वानों की जनसंख्या को नियंत्रित करने और रेबीज संक्रमण रोकने के लिए नियमित नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत डॉग स्क्वाड टीम ने 50 आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी केंद्रों में भेजा, जबकि नसबंदी उपरांत 33 श्वानों को उसी स्थान पर छोड़ा गया, जहां से उन्हें पकड़ा गया था।

किन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई?

सुविधा विहार,  आशाराम चौराहा,  गांधी नगर, एयरपोर्ट क्षेत्र, अशोका गार्डन,  पुष्पा नगर,  सेमरा,  न्यू चौकसे नगर,  ढोली दशहरा मैदान,  सलैया,  अयोध्या नगर मंडी,  रत्नागिरी,  पटेल नगर

नगर निगम की अपील:
नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित हो और रेबीज जैसी बीमारियों का खतरा कम किया जा सके।

Related Articles