भोपाल के थाना ऐशबाग क्षेत्र में गहनों की चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। थाना ऐशबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 13 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने बरामद किए हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 24 अप्रैल 2025 को फरियादी मीरा गौर (पति शैलेन्द्र गौर, उम्र 32 वर्ष, निवासी मकान नं. 169 पुष्पा नगर रोड, फूटी बावड़ी, थाना ऐशबाग भोपाल) ने थाना ऐशबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फरियादिया ने बताया कि उनकी सास सुशीला देवी गौर के कमरे में एक लोहे की छोटी पेटी रखी थी जिसमें उनका, उनकी दो नंदों और सास का पुराना इस्तेमाल किया हुआ सोने का सामान रखा था। इसमें:
2 मांग टीका
2 जोड़ी झूमकी
3 हार
6 कंगन
4 अंगूठियां
1 मंगलसूत्र
1 चैन
1 जोड़ी कान की बाली
साथ ही 11,000 रुपये नगद भी रखे थे।
किसी अज्ञात चोर ने यह सारा सामान और नगदी चोरी कर ली। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 157/25 धारा 305ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस कार्यवाही का विवरण:
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशानुसार, पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती प्रियंका शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुरभि मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने फरियादिया के कथन के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी। पतारसी व पूछताछ के दौरान राज पटेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पहले तो आरोपी ने चोरी से इंकार किया, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया।
चोरी किए गए गहनों के बारे में खुलासा:
आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए कुछ गहने उसके पास हैं, कुछ बैंक में गिरवी रखे गए हैं और कुछ गहने उसने अपने दोस्त पल्केश साहू को बेचने के लिए दे दिए थे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों राज पटेल और पल्केश साहू को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने (12 तोला) बरामद कर लिए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
| नाम | पिता का नाम | उम्र | पता | | — | — | — | — | | राज पटेल | आनन्द पटेल | 20 वर्ष | मकान नं. 169, पुष्पानगर, थाना ऐशबाग भोपाल | | पल्केश साहू | मुकेश साहू | 27 वर्ष | मकान नं. 163, पुष्पानगर, थाना ऐशबाग भोपाल |
धरपकड़ में शामिल पुलिस टीम:
निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर
उप निरीक्षक गनपत सिंह
सहायक उप निरीक्षक काशीराम
प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र सिंह सोलंकी
प्रधान आरक्षक अजय शर्मा
प्रधान आरक्षक अमित
आरक्षक ओमप्रकाश
आरक्षक सुनील माधव
आरक्षक सुनील राजपूत
आरक्षक नीलेश पटेल
पुलिस टीम के सभी सदस्यों की इस बड़ी चोरी का पर्दाफाश करने में सराहनीय भूमिका रही।
भोपाल: थाना ऐशबाग पुलिस ने गहने चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पकड़ा, 13 लाख रुपये के सोने के गहने बरामद
