भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी देवेन्द्र शर्मा, जो शिवपुरी के पिछोर का रहने वाला है, घटना के बाद से लगातार फरार था और पुलिस को गुमराह कर रहा था।
कैसे किया गया आरोपी को गिरफ्तार?
पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री रियाज इकबाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती शालिनी दीक्षित और सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज संभाग श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मंगलवारा निरीक्षक अजय कुमार सोनी ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित किया। तकनीकी निगरानी और खुफिया इनपुट के आधार पर 7 मार्च 2025 को आरोपी की लोकेशन पिछोर, शिवपुरी में मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 08 अक्टूबर 2024 को आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने भोपाल बुलाया और होटल क्राउन में रुककर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिविल लाइन, दतिया में FIR दर्ज की गई। बाद में थाना मंगलवारा, भोपाल में मामला स्थानांतरित कर लिया गया और आरोपी की तलाश जारी थी।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:
राकेश बघेल (सहा. पुलिस आयुक्त, हनुमानगंज संभाग)
निरीक्षक अजय कुमार सोनी (थाना प्रभारी, मंगलवारा)
सउनि नरेन्द्र सिंह यादव
सउनि अजीत सिंह
प्रआर. 3207 कमल सिंह
आरक्षक शुभम परमार
सायबर सेल जोन-03 के प्रआर मोहन सिंह
भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
