पिपरई । केंद्रीय दूरसंचार मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पिपरई में नगर परिषद कार्यालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी राजेंद्र सोलंकी (गरेंठी) ने उन्हें क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं को लेकर 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
मुख्य मांगे:
पिपरई को ब्लॉक का दर्जा मिले: चंदेरी ब्लॉक से जुड़ी कई ग्राम पंचायतें 50-55 किमी दूर हैं, जबकि पिपरई मात्र 10 किमी की दूरी पर है।
केशोपुर तालाब से पानी निकासी पर रोक: इससे क्षेत्र में पीने और सिंचाई के जल संकट का समाधान होगा।
जोधपुर-भोपाल ट्रेन का समय संशोधित हो: ट्रेन आउटर पर 30-35 मिनट खड़ी रहती है, जिससे यात्रियों की असुविधा बढ़ती है।
पिपरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ बढ़े: अस्पताल में डॉक्टरों, एक्स-रे व सोनोग्राफी मशीन की कमी दूर की जाए।
सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना: गरेंठी पंचायत में भड़केश्वर स्थान पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने से रोजगार और बिजली संकट का समाधान होगा।
गरेठी हाई स्कूल को हाई सेकेंडरी या सीएम राइज स्कूल बनाया जाए।
नवीन रेल मार्ग सर्वे: दतिया से लेकर भोपाल बैरागढ़ तक धार्मिक तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाला रेल मार्ग विकसित किया जाए।
कोटा-प्रयागराज ट्रेन शुरू हो: इससे क्षेत्रवासियों को अस्थि विसर्जन, गंगा स्नान और व्यापारिक यात्राओं में सुविधा मिलेगी।
इंदौर-दिल्ली नई ट्रेन सेवा: गुना, अशोकनगर, बीना होते हुए व्यापार और शिक्षा के लिए सीधा रेल संपर्क मिले।
गौ अभयारण्य व गौशाला की स्थापना: किसानों की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए गौशाला बनाई जाए।
नवीन बैंक शाखाएं: SBI और PNB की शाखाएं खुलें, जिससे जनता को बैंकिंग सुविधाएं समय पर मिले।
पिपरई में बाईपास सड़क: शहर में जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिलेगी।
इस मौके पर विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विशन बाई, सांसद प्रतिनिधि लखन कटारिया, मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया को भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपी 12 सूत्रीय मांग पत्र
