State

उत्तम तप धर्म दिवस पर मुनि सुधासागर महाराज का आशीर्वाद हमारा सौभाग्य: गोविंद सिंह राजपूत

**सागर:** भाग्योदय तीर्थ में चल रहे श्रावक संस्कार शिविर और पर्यूषण पर्व के सातवें दिन, उत्तम तप धर्म दिवस के अवसर पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुनि सुधासागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री राजपूत ने मुनि महाराज से प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों के लिए सतत आशीर्वाद की प्रार्थना की।

मंत्री राजपूत ने शिविर में देश-विदेश से आए श्रावकों का स्वागत किया और आचार्य विद्यासागर महाराज के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मुनि सुधासागर महाराज की जन्मस्थली ईश्वरवारा और अपनी जन्मस्थली जेरई के निकट होने का जिक्र करते हुए इसे अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि मुनि महाराज के आशीर्वाद से सागर में देश-विदेश से शिविरार्थियों का आगमन हुआ।”

**सर्वतोभद्र जिनालय का अवलोकन:**

इस दौरान, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भाग्योदय तीर्थ में आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से निर्माणाधीन सर्वतोभद्र जिनालय का अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर के निर्माण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सागर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “मंदिर का निर्माण आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से हो रहा है, और इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग सागर आएंगे।”

इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रमुख सदस्य मुकेश जैन ढाना, राजेश जैन रोड लाइन, सुरेन्द्र जैन सटटू, देवेन्द्र जैना, प्रदीप जैन पडा, भाजपा नेता देवेंद्र फुसकेले, दिनेश सिंघई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

.

Related Articles