State

कलेक्टर के सख्त तेवर: औचक निरीक्षण में दोषी पाए गए, दो कर्मचारी निलंबित

जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार और अनदेखी पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की बड़ी कार्रवाई*

रिपोर्टर: शैलेन्द्र भटेले

भिंड – जिला चिकित्सालय में बढ़ते भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सख्त कदम उठाए हैं। हाल ही में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों को अनियमितताओं में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान प्राइवेट वार्ड रूम से प्राप्त धनराशि में हेराफेरी करने के कारण मनोज विमल और दिव्यांग प्रमाणपत्रों के फॉर्म प्राप्ति में त्रुटि के चलते अरुण शाक्य को निलंबित किया।

पिछले कुछ दिनों से जिले में कलेक्टर की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मचा हुआ है, और इस ताजा कार्रवाई ने जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति को और मजबूत किया है।

Related Articles