भोपाल। भोपाल मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में रेलवे राजस्व में वृद्धि और यात्रियों को सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
5 प्रमुख स्टेशनों – रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, हरदा, विदिशा और नर्मदापुरम में 25 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह विशेष अभियान चला, जिसमें रेलवे के 37 टिकट चेकिंग स्टाफ और 6 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
अभियान के दौरान:
51 ट्रेनों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई।
428 यात्री बिना टिकट या अनुचित टिकट के साथ पकड़े गए।
₹2,19,250/- का जुर्माना वसूला गया।
स्टेशनवार आंकड़े – कहां पकड़े गए कितने यात्री?
रानी कमलापति स्टेशन:
34 यात्री पकड़े गए।
₹14,245/- का जुर्माना वसूला गया।
संत हिरदाराम नगर स्टेशन:
30 यात्री पकड़े गए।
₹13,400/- का जुर्माना वसूला गया।
हरदा स्टेशन:
149 यात्री पकड़े गए।
₹72,740/- का जुर्माना वसूला गया।
विदिशा स्टेशन:
88 यात्री पकड़े गए।
₹51,945/- का जुर्माना वसूला गया।
नर्मदापुरम स्टेशन:
127 यात्री पकड़े गए।
₹66,920/- का जुर्माना वसूला गया।
बिना टिकट यात्रा से बचें, रेलवे ने दी चेतावनी!
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों को उचित टिकट के साथ ही यात्रा करनी चाहिए। यह अभियान रेलवे राजस्व बढ़ाने और यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए चलाया गया।
प्रतिबंधित यात्राएं:
वेटिंग लिस्ट ई-टिकट पर यात्रा नहीं कर सकते।
प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है।
भोपाल मंडल में व्यापक ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान, 428 यात्री पकड़े गए, ₹2.19 लाख जुर्माना वसूला
