तालाबों का संरक्षण और गहरीकरण जल संकट के समाधान की दिशा में बड़ा कदम : खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

ग्राम सागर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण में श्रमदान कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भोपाल, । मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुना जिले के ग्राम सागर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्य में भागीदारी कर जल संरक्षण को लेकर मजबूत संदेश दिया। मंत्री राजपूत ने पूजा-अर्चना कर गेती और फावड़ा उठाकर स्वयं तालाब की खुदाई में श्रमदान किया। इस पहल का उद्देश्य न केवल जल संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि इसे जनभागीदारी से जोड़कर एक जन आंदोलन का रूप देना भी है।

जल संरक्षण एक सामाजिक जिम्मेदारी
अपने संबोधन में मंत्री राजपूत ने कहा, “जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। तालाबों का संरक्षण और उनका गहरीकरण भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति और पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने ग्रामीणजनों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को अपनाकर अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

समारोह में उमड़ी जनभागीदारी
कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामवासियों ने पुष्पमालाओं के साथ अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री राजपूत और विधायक प्रियंका पेंची ने ग्रामीणों से संवाद कर तालाब गहरीकरण, वर्षा जल संचयन और स्थानीय जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसडीएम रवि मालवीय, जनपद और पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

तालाब संरक्षण से जुड़े प्रमुख लाभों पर दिया गया जोर

भूजल स्तर में वृद्धि

सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता

कृषि उत्पादन में सुधार

ग्राम स्तर पर जल संकट से निपटने में मदद

Exit mobile version