praja parkhi

नगर पालिका परिषद महाराजपुर में भ्रष्टाचार का बोलबाला: सीएमओ विवेक नारायण मिश्रा और उपयंत्री महेश असाटी पर गंभीर आरोप

रिपोर्टर : पंकज पराशर
छतरपुर । नगर पालिका परिषद महाराजपुर में इन दिनों बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विवेक नारायण मिश्रा और उपयंत्री महेश असाटी पर योजनाओं में हेरफेर और फर्जी भुगतान करने का आरोप है।

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

मुख्य नगर पालिका अधिकारी विवेक नारायण मिश्रा और उपयंत्री महेश असाटी द्वारा लाखों रुपये के फर्जी भुगतान किए गए हैं। इन भुगतानों की शिकायत नगरीय प्रशासन भोपाल से की गई है, और जल्द ही ऑडिट से बड़े घोटाले का खुलासा हो सकता है। इसके अलावा, गैर-मान्यता प्राप्त समाचार पत्रों में फर्जी टेंडर प्रकाशित कर चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया है।

अध्यक्ष सपना महादेव खटीक की भूमिका

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सपना महादेव खटीक को कठपुतली बनाकर रखा गया है। उनके कार्यकाल में भी कई अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी लाखों रुपये के फर्जी भुगतान किए गए हैं, जिसमें उपयंत्री महेश असाटी की संलिप्तता बताई जा रही है।

जनता में आक्रोश और सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग

सरकारी जनहितकारी योजनाओं का अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि वास्तविक हितग्राही योजनाओं से वंचित रह रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। नगर पालिका परिषद महाराजपुर में सीएम हेल्पलाइन की हजारों शिकायतें पेंडिंग हैं।
लोकायुक्त की जांच और संभावित कार्रवाई

शासकीय विभागों में रिश्वतखोरी के मामलों के बावजूद, नगर पालिका के अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं देखा जा रहा है। कई लोगों ने लोकायुक्त संगठन सागर में शिकायतें दर्ज कराई हैं, और जल्द ही भ्रष्टाचार संबंधित कार्रवाई देखने को मिल सकती है।



Exit mobile version