विश्व पर्यटन दिवस पर गोलघऱ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

**भोपाल**: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पुरातत्व पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद (DATCC) भोपाल और पुरातत्व संचालनालय के संयुक्त तत्वाधान में गोलघऱ में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत अपर कलेक्टर ऋतुराज, वरिष्ठ आर्टिस्ट राज सैनी, बीना गर्ग, और संयुक्त सचिव DATCC रीटेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

गोलघऱ को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिसमें जरी जरदोजी, बांस शिल्प, आर्ट एंड क्राफ्ट, बाघ प्रिंट और भोपाली बटुए के स्टाल लगाए गए। इस दौरान सीनियर आर्टिस्ट सुचिता रॉउत, अंजली प्रभाकर, साधना शुक्ला, शंकर राजपूत, देवीलाल पाटीदार, फिरदौस अंजुम, और अन्य कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में लाइंस क्लब भोपाल सरोवर ने निःशुल्क डायबिटीज कैम्प, सीपीआर ट्रेनिंग और रोबोटेक्स इंजीनियरिंग का प्रदर्शन किया। गोलघऱ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शहर के कलाकारों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

1. **मेहंदी प्रतियोगिता**:
   – 1. आहना रईस
   – 2. लुबना
   – 3. आशिया खान

2. **व्यंजन प्रतियोगिता**:
   – 1. निशा मेवाड़ा
   – 2. किरण रत्नावत
   – 3. गायत्री विश्कर्मा

3. **चित्रकला प्रतियोगिता**:
   – 1. विनय खैरनार (हमीदिया कॉलेज)
   – 2. कुणाल रमनानी (गोविन्दराम स्कूल)
   – 3. अनुराधा कटारिया (TM कान्वेंट स्कूल)

4. **रंगोली प्रतियोगिता**:
   – 1. रिया साहू (हमीदिया आर्ट एंड कॉमर्स)
   – 2. अभिषेक कुमार (CM Rise स्कूल)
   – 3. प्रतिभा साहु (नर्मदा कॉलेज)

5. **सिंगिंग प्रतियोगिता**:
   – 1. वेदांश मकोरिया
   – 2. ईशान ज्योति सिंह सोढ़ी
   – 3. विजय कुमार जैन

6. **डांस प्रतियोगिता (Solo)**:
   – 1. विधि (CM Rise स्कूल)
   – 2. अजय राका (शा. MUM कॉलेज)
   – 3. सोनाली (LNCT)

7. **निबंध प्रतियोगिता**:
   – 1. रिया साहू
   – 2. शुभम सक्सेना
   – 3. कार्तिक मालवीय

सभी विजेताओं को मिंटो हाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पर्यटन बोर्ड और कॉर्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा पुरुस्कार दिए गए। इस सफल आयोजन ने स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन के महत्व को भी उजागर किया।

https://www.prajaparkhi.page/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240927-WA0714.mp4
Exit mobile version