State

दानापुर–चर्लपल्ली साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन: गर्मियों में आरामदायक सफर के लिए 13 ट्रिप की सुविधा

भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी विशेष ट्रेन

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में दानापुर – चर्लपल्ली – दानापुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (ट्रेन संख्या 03225/03226) को 13 ट्रिप के लिए चलाया जा रहा है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशन इटारसी से होकर गुजरेगी, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

दानापुर से चर्लपल्ली: ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (ट्रेन संख्या 03225)

प्रस्थान: हर गुरुवार रात 20:50 बजे, दानापुर स्टेशन से

इटारसी आगमन: अगले दिन दोपहर 13:30 बजे

गंतव्य (चर्लपल्ली) आगमन: तीसरे दिन सुबह 05:15 बजे

ट्रिप अवधि: 3 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025


चर्लपल्ली से दानापुर: ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (ट्रेन संख्या 03226)

प्रस्थान: हर रविवार सुबह 10:00 बजे, चर्लपल्ली स्टेशन से

इटारसी आगमन: उसी दिन रात 01:10 बजे

गंतव्य (दानापुर) आगमन: अगले दिन शाम 19:00 बजे

ट्रिप अवधि: 6 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025


रूट और प्रमुख ठहराव (Halts):

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी जं., नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, बेलमपल्ली, रामगुंडम, पेड्डापल्ली, काज़ीपेट जं. और चर्लपल्ली स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles