भोपाल । राजधानी भोपाल के नजदीक ही बैरसिया क्षेत्र में कुएं में एक महिला और उसके 4 साल के मासूम बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला इन दिनो एक विवहित व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह के समय एक ऑटो चालक ने बैरसिया में बने एसडीएम बंगला के पास सरकारी भवन के कुएं में महिला और बच्चे के शव पड़े देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने गॉववालो की मदद से महिला और बच्चे के शवो को कुंए से बाहर निकलवाया। शुरुआती जॉच में लोगो की मदद से शवो की पहचान 30 वर्षीय पूजा अहिरवार निवासही वार्ड नंबर 11 लक्ष्मी नारायण नगर बैरसिया और उसके चार साल के बेटे विवेक के रुप में हुई। पुलिस को पता चला कि वह रमेश चौहान के साथ लिवइन में रहती थी, दोनो का 4 साल का बेटा विवेक अहिरवार था। पुलिस द्वारा हादसे की जानकारी मिलने पर रमेश मौके पर पहुंच गया। शुरुआती पूछताछ में रमेश ने पूलिस को बताया कि वह पहले से विवाहित है, और पहले एक ढाबे पर काम करता था। काफी समय पहले वह अपनी पत्नी और बच्चों से अलग पूजा के साथ किराए के कमरे में लिवइन में रह रहा था। लिवइन में रहने के साथ ही उसका अपनी पहली पत्नी और बच्चों के लगातार संपर्क बना रहता था। इन दिनो वह अपना ढाबा खोलने की तैयारी में है, और उसी निर्माण करा रहा है। काम के चलते वह अक्सर रात में देर से घर पहुंचता था। शनिवार रात करीब 10 बजे वह पूजा के कमरे पर पहुंचा लेकिन पूजा उसे नहीं मिली। तब वह अपनी पहली पत्नि और बच्चो के घर चला गया। इसके बाद उसे पूजा और बेटे विवेक की मौत की सूचना मिली है। जॉच के दौरान यह भी सामने आया कि पूजा डेढ़ साल से अपने माता-पिता या अन्य परिवार वालो और रिश्तेदारो के संपर्क में भी नहीं थी। शुरुआती पड़ताल के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि महिला ने खुदकुशी की है। हालांकि आत्महत्या का सही कारण साफ नहीं हो सका है, जिसकी पुलिस जॉच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवो को पीएम के लिये भेज दिया है।