महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धा

उज्जैन | महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने नंदी मंडपम में आरती में भाग लिया और महाकाल का पूजन-अर्चन किया।

महाशिवरात्रि पर भस्म आरती के दिव्य दर्शन

रात 2:30 बजे से भक्तों के लिए खुले मंदिर के पट।

हजारों श्रद्धालु भस्म आरती में हुए शामिल।

चलित भस्म आरती के भी भक्तों ने किए दर्शन।


लाखों श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन, लंबी कतारें जारी

अब तक लाखों भक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।

दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं, लगभग 1 से 1.5 घंटे का समय लग रहा है।

श्रद्धालु ‘जय महाकाल’ के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए।


महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकाल मंदिर भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर है, जहां भक्त भगवान शिव के दिव्य दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

Exit mobile version