MP कांग्रेस में गुटबाज़ी पर दिग्विजय सिंह की नसीहत, सरकार के खिलाफ लड़ाई पर दिया जोर

भोपाल ।  मध्य प्रदेश कांग्रेस में गुटबाज़ी के आरोपों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी नेताओं को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पार्टी में आंतरिक मतभेद छोड़कर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार से लड़ाई लड़नी चाहिए।

गुटबाज़ी छोड़ जनता के मुद्दों पर ध्यान दें – दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में मंच की लड़ाई खत्म कर जनता के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं से आंतरिक कलह को दरकिनार कर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाने की अपील की है।

MP कांग्रेस में जारी है खींचतान

मध्य प्रदेश कांग्रेस में पिछले कुछ समय से गुटबाज़ी के आरोप लग रहे हैं, जिससे पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को देखते हुए दिग्विजय सिंह ने नेताओं को जनता के मुद्दों पर फोकस करने की सलाह दी है।

Exit mobile version