डॉ. अंबेडकर नगर – पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन, भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होगी गुजर

भोपाल । यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने डॉ. अंबेडकर नगर और पटना के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशन संत हिरदाराम नगर, विदिशा एवं बीना से होकर गुजरेगी।

ट्रेन संचालन का पूरा शेड्यूल

🚆 ट्रेन संख्या 09343 | डॉ. अंबेडकर नगर – पटना साप्ताहिक स्पेशल

प्रस्थान: हर गुरुवार, शाम 18:30 बजे (डॉ. अंबेडकर नगर से)

गंतव्य: शुक्रवार, शाम 18:30 बजे (पटना पहुंचने का समय)

स्टॉपेज (भोपाल मंडल):

संत हिरदाराम नगर: 22:48 – 22:50

विदिशा: 23:30 – 23:32

बीना: 01:30 – 01:35


संचालन अवधि: 3 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक


🚆 ट्रेन संख्या 09344 | पटना – डॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल

प्रस्थान: हर शुक्रवार, रात 20:20 बजे (पटना से)

गंतव्य: शनिवार, रात 23:20 बजे (डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचने का समय)

स्टॉपेज (भोपाल मंडल):

बीना: 14:10 – 14:20

विदिशा: 16:00 – 16:02

संत हिरदाराम नगर: 17:30 – 17:32


संचालन अवधि: 4 अप्रैल 2025 से 27 जून 2025 तक


अन्य प्रमुख स्टॉपेज

यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, मक्सी, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास कोच उपलब्ध होंगे।

Exit mobile version