State

हर व्यक्ति बीजेपी से जुड़ना चाहता है, बस आपकी पहुंच की देरी है: गोविंद सिंह राजपूत

**हर बूथ पर 300 से अधिक सदस्य जोड़ने का रखा गया लक्ष्य**

*भोपाल।* भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से लगभग हर वर्ग का व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। इन योजनाओं से प्रेरित होकर हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है, बस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की देरी है। सुरखी विधानसभा में 51 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने होटल रॉयल पैलेस में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में कही।

श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश और प्रदेश में खुशहाली लाई है। भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां हर कार्यकर्ता को मान-सम्मान मिलता है। इसी कारण भाजपा इतनी बड़ी पार्टी बन पाई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में हर परिवार तक पहुंचकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाएं। उन्होंने बताया कि जो पहले सदस्य बन चुके हैं, उन्हें भी पुनः सदस्यता लेनी है। हर पोलिंग बूथ पर कम से कम 300 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है ताकि सागर जिले का नाम प्रदेश में सदस्यता अभियान के मामले में सबसे ऊपर रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं है। उन्होंने सभी को टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस कॉल करके भाजपा की सदस्यता लेने और अपने परिवार को भी जोड़ने की अपील की।

बैठक में सुरखी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पाठक ने सदस्यता अभियान के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Related Articles