praja parkhi

वन विभाग कर्मचारी समिति के चुनाव संपन्न, घनश्याम कटारे बने अध्यक्ष

भोपाल: वन विभाग कर्मचारी समिति के चुनाव भोपाल के तुलसी नगर स्थित वन भवन प्रांगण में संपन्न हुए। इस चुनाव में वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, वाहन चालक, स्थाई कर्मी, दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्स कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वन विभाग कर्मचारी समिति के चुनाव में घनश्याम कटारे को अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा महेंद्र राव और कुंजी लाल यादव को उपाध्यक्ष, दीपक गावड़े और नसीम खान को सचिव, तथा राजेश राठौर और गणेश दोयरे को महामंत्री के रूप में चुना गया है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अन्य पदों पर अखिलेश पाल, नरेंद्र राजगुरु को सह सचिव, राघवेंद्र नापित, दिनेश वंशकार और राजीव शर्मा को संगठन मंत्री, सिराज अहमद को प्रचार मंत्री, और रामचरण अहिरवार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ सलाहकार के रूप में अनीश अहमद कुरेशी का चयन हुआ, जबकि संयोजक के रूप में राजू सिंह और सहसंयोजक के रूप में जेम्स एंथोनी का नाम सामने आया। उप संयोजक के रूप में राजाराम मौरे और राहुल सिंह का चयन हुआ है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र यादव, हीरा कुमार यादव, दिनेश मंसूरे, पुष्पेंद्र मिश्रा, संजीव सिंह और दिनेश सेन को चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया गया, और उपस्थित सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वन विभाग कर्मचारी समिति चुनाव, घनश्याम कटारे अध्यक्ष, वन विभाग भोपाल चुनाव, वन विभाग कर्मचारी, मध्य प्रदेश वन विभाग, वन भवन तुलसी नगर

Exit mobile version