भोपाल ।गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों (Summer Special Trains 2025) का संचालन कर रही है। इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से गुजरने वाली दो अहम विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है, जो यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत प्रदान करेंगी।
09619/09620 मदार – रांची – मदार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप)
रुठियाई, गुना, अशोकनगर और मुंगावली स्टेशनों पर ठहराव
रेल प्रशासन द्वारा मदार से रांची और रांची से मदार के बीच सप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवा शुरू की गई है। यह ट्रेन 6 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को मदार से और 7 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को रांची से चलेगी।
ट्रेन नंबर 09619 (मदार–रांची) का टाइम टेबल:
प्रस्थान: मदार से दोपहर 13:50 बजे
रात्रि ठहराव:
रुठियाई: 23:00 बजे
गुना: 23:25 बजे
अशोकनगर: 00:10 बजे
मुंगावली: 00:45 बजे
आगमन: अगले दिन रात 21:25 बजे रांची स्टेशन
ट्रेन नंबर 09620 (रांची–मदार) का टाइम टेबल:
प्रस्थान: रांची से रात 23:55 बजे
अगले दिन ठहराव:
मुंगावली: 20:18 बजे
अशोकनगर: 20:58 बजे
गुना: 22:00 बजे
रुठियाई: 22:38 बजे
आगमन: तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे मदार
मुख्य स्टेशन हाल्ट्स:
मदार, किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, बारां, अटरू, छाबड़ा गुगौर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, मुंगावली, मलकहेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्यौहारी, बरगवां, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, टोरी, लोहरदगा बीएस, रांची
08611/08612 संत्रागाछी – अजमेर – संत्रागाछी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (03-03 ट्रिप)
अशोकनगर, गुना और रुठियाई स्टेशनों पर ठहराव
यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए संत्रागाछी और अजमेर के बीच भी सीमित समय के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 7 अप्रैल 2025 से 21 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक सोमवार को संत्रागाछी से और 10 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से संचालित होगी।
ट्रेन नंबर 08611 (संत्रागाछी–अजमेर) का टाइम टेबल:
प्रस्थान: संत्रागाछी से रात 19:55 बजे
तीसरे दिन ठहराव:
अशोकनगर: 02:30 बजे
गुना: 03:20 बजे
रुठियाई: 04:13 बजे
आगमन: रात 21:25 बजे अजमेर
ट्रेन नंबर 08612 (अजमेर–संत्रागाछी) का टाइम टेबल:
प्रस्थान: अजमेर से रात 23:40 बजे
अगले दिन ठहराव:
रुठियाई: 08:58 बजे
गुना: 09:25 बजे
अशोकनगर: 10:06 बजे
आगमन: तीसरे दिन दोपहर 14:30 बजे संत्रागाछी
मुख्य स्टेशन हाल्ट्स:
संत्रागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, मूरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, सिंगरौली, कटनी मुरवारा, सागर, अशोकनगर, गुना, रुठियाई, बारां, बूंदी, चांदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर
ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों के लिए खुशखबरी: मदार–रांची और संत्रागाछी–अजमेर के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी, भोपाल मंडल के कई स्टेशनों पर ठहराव
