State

फतेहपुर में महिला कांस्टेबल का फांसी पर लटका शव मिला, आत्महत्या के पीछे यह हो सकती है वजह

फतेहपुर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका सरोज का शव उनके सरकारी आवास पर फांसी पर लटका हुआ मिला। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रियंका के पिता सकटा प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र के साले, डॉ. चंदन, द्वारा प्रियंका को टॉर्चर किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी दो महीने बाद होने वाली थी, लेकिन डॉ. चंदन का दबाव था कि वह इस रिश्ते को तोड़ दे। कहा जा रहा है कि रात में डॉ. चंदन के साथ बातचीत के दौरान प्रियंका ने यह कड़ा कदम उठाया। आत्महत्या के बाद चंदन ही सबसे पहले मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

इस मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही स्थिति को स्पष्ट कर सकती है।

Related Articles