भोपाल में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक: लंबित मांगों पर चर्चा, पदाधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल। राजधानी भोपाल में शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, निगम-मंडल और पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिसमें पदाधिकारियों की नियुक्ति और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई।

प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्तियां:

1. प्रदेश उपाध्यक्ष – फुलेंद्र बहादुर सिंह (भोपाल), प्रहलाद प्रजापति (भोपाल), प्रवीण प्रधान (भोपाल), गोपाल यादव (भोपाल)


2. महामंत्री – एल.एस. वर्मा


3. कोषाध्यक्ष – शशिकांत गौर


4. कार्यालय सचिव – सुनील पाराशर (भोपाल)


5. अन्य पदाधिकारी –

सुधीर नेमा (भोपाल), भानु प्रकाश तिवारी (भोपाल), सुषमा पांडे (कटनी)

अरविंद राजपूत (जबलपुर), हरीश चतुर्वेदी (गुना), हरीश शाक्य (शिवपुरी)

संगीता मिश्रा (भोपाल), सविता द्वेदी (भोपाल), भावना सोनी (इंदौर)

रामबाबू सिंह राणा (ग्वालियर), अरुणेश पटेल (भोपाल), भोजराज सिंह धाकड़ (भोपाल)


बैठक के प्रमुख बिंदु:

बैठक में केंद्र के समान महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। पदाधिकारियों ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र के बराबर सुविधाएं देने की मांग को लेकर रणनीति बनाई।

यह निर्णय लिया गया कि नवंबर माह में भोपाल में प्रांतीय, संभागीय और जिला स्तर के सभी अध्यक्षों की एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

बैठक में प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी, अध्यक्ष उदित भदोरिया, कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, सुधीर शुक्ला, लक्ष्मीनारायण शर्मा, सुरेंद्र सिंह कौशिक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक के दौरान “अधिकारी-कर्मचारी एकता जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए, जिससे कर्मचारियों की एकजुटता का संदेश दिया गया।

Exit mobile version