कुंभ मेला 2025: चर्लपल्ली-दानापुर कुंभ मेला विशेष ट्रेन इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

भोपाल – कुंभ मेला 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07077/07078 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहराव के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

कुंभ मेला विशेष ट्रेन – समय और रूट विवरण

गाड़ी संख्या 07077 | चर्लपल्ली-दानापुर कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)

प्रस्थान: 07 फरवरी 2025 (गुरुवार) | चर्लपल्ली स्टेशन | 15:00 बजे

इटारसी आगमन: 08 फरवरी | 06:05 बजे

गंतव्य आगमन: 08 फरवरी | दानापुर स्टेशन | 23:55 बजे


गाड़ी संख्या 07078 | दानापुर-चर्लपल्ली कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)

प्रस्थान: 09 फरवरी 2025 (रविवार) | दानापुर स्टेशन | 15:15 बजे

इटारसी आगमन: 10 फरवरी | 07:10 बजे

गंतव्य आगमन: 10 फरवरी | चर्लपल्ली स्टेशन | 23:45 बजे


रूट और प्रमुख ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी:
जंगाओं, काज़ीपेट जंक्शन, पेद्दापल्ली, रामगुंडम, मंचेरियल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा।

ट्रेन की कोच संरचना

3 शयनयान श्रेणी (स्लीपर)

2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC 2-Tier)

11 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) (AC 3-Tier Economy)

1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC 3-Tier)

कुल कोच: 19

Exit mobile version