State

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं, देखें समय सारिणी और ठहराव

भोपाल, । प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ-2025 के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों का संचालन अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है। ये ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से भी गुजरेंगी।

कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल:

1) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

🔹 ट्रेन संख्या 01031: लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 5 एवं 8 फरवरी 2025 को रात 00:05 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 06:45 बजे बनारस आगमन।
🔹 ट्रेन संख्या 01032: बनारस से 6 एवं 9 फरवरी 2025 को सुबह 10:00 बजे प्रस्थान, अगले दिन शाम 16:40 बजे एलटीटी आगमन।

ठहराव: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी।
संरचना: 2 AC 2-टियर, 6 AC 3-टियर इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 ब्रेक वैन, 1 जनरेटर कार।




2) नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (01201/01202)

ट्रेन संख्या 01201: नागपुर से 5 फरवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 11:50 बजे दानापुर आगमन।
ट्रेन संख्या 01202: दानापुर से 6 फरवरी 2025 को दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 11:40 बजे नागपुर आगमन।

ठहराव: गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घंसौर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा।
संरचना: 2 AC 1st Cum 2nd टियर, 1 AC 2-टियर, 2 AC 2nd Cum 3rd टियर, 9 AC 3-टियर, 4 स्लीपर, 2 सामान्य श्रेणी ब्रेक वैन।




3) नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (01203/01204)

ट्रेन संख्या 01203: नागपुर से 8 फरवरी 2025 को दोपहर 15:00 बजे प्रस्थान, अगले दिन दोपहर 13:00 बजे दानापुर आगमन।
ट्रेन संख्या 01204: दानापुर से 9 फरवरी 2025 को दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 11:40 बजे नागपुर आगमन।

ठहराव: गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घंसौर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा।
संरचना: 2 AC 1st Cum 2nd टियर, 1 AC 2-टियर, 2 AC 2nd Cum 3rd टियर, 9 AC 3-टियर, 4 स्लीपर, 2 सामान्य श्रेणी ब्रेक वैन।

Related Articles