महिला सशक्तिकरण विशेषांक अहिल्या बाई होलकर को समर्पित
भोपाल । भोपाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में राजभाषा तिमाही प्रगति बैठक के अवसर पर ‘मंडल संवाद’ पत्रिका के महिला सशक्तिकरण विशेषांक का विमोचन किया गया। यह विशेषांक मराठा साम्राज्य की महारानी पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने पत्रिका का विमोचन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और सभी कर्मचारियों को इसे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए अधीनस्थ कर्मचारियों को भी राजभाषा के प्रति प्रोत्साहित करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य:
अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी – श्रीमती रश्मि दिवाकर
अपर मंडल रेल प्रबंधक – श्री योगेन्द्र बघेल
वरिष्ठ अनुवादक व संचालनकर्ता – श्रीमती हर्षा मुसलगांवकर
राजभाषा अधिकारी (प्रभारी) व आभार प्रदर्शन – श्री प्रदीप कुंडलकर
भोपाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘मंडल संवाद’ पत्रिका का विमोचन
