महापौर मालती राय ने किया ग्रीन भारत एक्सपो 2025 का शुभारंभ

पर्यावरण संरक्षण और ईवी तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल । महापौर मालती राय ने शुक्रवार को बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में आयोजित ग्रीन भारत एक्सपो 2025 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष पूजा शर्मा, विनीता सोनी, पार्षद सरोज आसेरी, एक्सपो के पदाधिकारी और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इलेक्ट्रिक वाहनों का अवलोकन

महापौर मालती राय ने एक्सपो में प्रदर्शित बैटरी चालित वाहनों का निरीक्षण किया और उनमें बैठकर सवारी भी की। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो स्वच्छ और हरित भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ग्रीन भारत एक्सपो 2025 की खास बातें:

इलेक्ट्रिक वाहन और हाइब्रिड तकनीक का प्रदर्शन
पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की प्रदर्शनी
ईवी चार्जिंग टेक्नोलॉजी और नवाचारों की जानकारी

महापौर की अपील:

सभी नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त भविष्य के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

Exit mobile version