State

सरकार द्वारा धार्मिक आयोजन करना भारत के  संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप नहीं : भाकपा

भाकपा का आरोप: सरकार द्वारा धार्मिक आयोजन भारत के संवैधानिक मूल्यों के विपरीत

भोपाल – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक धर्म विशेष के लिए राज्य व्यापी धार्मिक आयोजन करने के आदेश को भारत के संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ करार दिया है। पार्टी ने इस आदेश को रोकने की मांग की है।

भाकपा के राज्य सचिव कॉमरेड अरविंद श्रीवास्तव और राज्य सह सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने एक विज्ञप्ति में कहा, “मध्य प्रदेश सरकार ने जन्माष्टमी का त्योहार सरकारी स्तर पर आयोजित करने के निर्देश प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और संभागायुक्तों को जारी किए हैं। इसके लिए लाखों रुपये के सरकारी विज्ञापन भी दिए गए हैं, जो भारत के संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ है।”

भाकपा का मानना है कि भारत का संविधान धर्मनिरपेक्षता पर आधारित है और प्रत्येक नागरिक को निजी स्तर पर अपने धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अधिकार है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से अपील की है कि सरकार द्वारा धार्मिक आयोजन करने के इस आदेश को तुरंत रोका जाए और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग बंद किया जाए।


Related Articles