रीवा–चर्लपल्ली–रीवा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के लिए बड़ी राहत, 24 अप्रैल से शुरू होगी सेवा

रीवा/भोपाल। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेल द्वारा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में, गाड़ी संख्या 01704/01703 रीवा–चर्लपल्ली–रीवा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन 24 अप्रैल 2025 से 26 मई 2025 तक किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों बीना, रानी कमलापति और इटारसी सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरते हुए चलेगी।

गाड़ी संख्या 01704: रीवा से चर्लपल्ली (10 ट्रिप)

प्रारंभ तिथि: 24 अप्रैल 2025
समाप्ति तिथि: 25 मई 2025
दिन: हर गुरुवार और रविवार
प्रस्थान समय: दोपहर 01:00 बजे रीवा से

प्रमुख ठहराव:
07:50 बजे बीना
10:00 बजे रानी कमलापति
11:35 बजे इटारसी
गंतव्य आगमन: अगले दिन दोपहर 02:45 बजे चर्लपल्ली

गाड़ी संख्या 01703: चर्लपल्ली से रीवा (10 ट्रिप)
प्रारंभ तिथि: 25 अप्रैल 2025
समाप्ति तिथि: 26 मई 2025
दिन: हर शुक्रवार और सोमवार

प्रस्थान समय: शाम 04:55 बजे चर्लपल्ली से
प्रमुख ठहराव:
अगले दिन दोपहर 12:25 बजे इटारसी
03:40 बजे रानी कमलापति
06:15 बजे बीना
गंतव्य आगमन: तीसरे दिन सुबह 03:30 बजे रीवा

ट्रेन के स्टॉपेज (दोनों दिशाओं में):

रीवा, सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना जंक्शन, रानी कमलापति, इटारसी जंक्शन, बैतूल, आमला जंक्शन, नागपुर जंक्शन, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, बेलमपल्ली, मंचेराल, पेड्डापल्ली, काजीपेट जंक्शन, जनगांव, चर्लपल्ली।

Exit mobile version