भोपाल । मऊगंज के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाकर संजय जैन को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अजय श्रीवास्तव को अब मध्य प्रदेश शासन में लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का उप सचिव और मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति कंपनी के अपर प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में भी उन्हें उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक सुधार और प्रभावी शासन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
मऊगंज कलेक्टर बदले: अजय श्रीवास्तव की जगह संजय जैन बने नए कलेक्टर
