नेशनल साइंस डे पर दिखेंगे सात ग्रह, जानें किसे देख सकते हैं बिना टेलिस्कोप!

28 फरवरी की शाम खगोल विज्ञान के लिए खास, सारिका घारू ने बताया सच

भोपाल । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की शाम खगोल प्रेमियों के लिए खास होगी, क्योंकि इस दिन आकाश में सात ग्रह मौजूद रहेंगे। हालांकि, सोशल मीडिया में इसे “ग्रहों की परेड” का नाम दिया जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। विज्ञान प्रसारक एवं नेशनल अवार्ड विजेता सारिका घारू ने बताया कि ये ग्रह पूरे आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर फैले होंगे, न कि किसी कतार में।

कौन-कौन से ग्रह दिखेंगे और कैसे?

सूर्यास्त के समय पश्चिम दिशा में शनि (Saturn), बुध (Mercury) और नेपच्यून (Neptune) सूर्य के करीब होंगे।
इनके ऊपर शुक्र (Venus) तेज चमक के साथ दिखाई देगा।
सिर के ऊपर बृहस्पति (Jupiter) और यूरेनस (Uranus) होंगे।
पूर्व दिशा में मंगल (Mars) स्थित होगा।

बिना टेलिस्कोप कौन से ग्रह देख सकते हैं?

खाली आंखों से दिखने वाले ग्रह:
मंगल (Mars)
बृहस्पति (Jupiter)
शुक्र (Venus)


टेलिस्कोप की जरूरत वाले ग्रह:
नेपच्यून (Neptune)
यूरेनस (Uranus)

सूर्य की रोशनी में छिपे रहने वाले ग्रह:
बुध (Mercury)
शनि (Saturn)


क्या सच में यह ग्रहों की परेड है?

सोशल मीडिया पर ग्रहों की कतार जैसी गलतफहमी फैलाई जा रही है।
वास्तव में ये सात ग्रह पूरे आकाश में फैले होंगे, एक सीधी लाइन में नहीं होंगे।
यह घटना हर कुछ वर्षों में दोहराई जाती है, इसलिए यह कोई अत्यंत दुर्लभ घटना नहीं है।


ग्रहों की परेड की पिछली और आगामी घटनाएं

पिछली घटनाएं:

जनवरी 2016 – सूर्योदय से पहले 4 ग्रह दिखे।

जुलाई 2022 – सूर्योदय से पहले 5 ग्रह दिखे।

अगस्त 2022 – सूर्योदय से पहले 4 ग्रह दिखे।

आने वाली घटनाएं:

अगस्त 2025 – सूर्योदय से पहले 4 ग्रह दिखेंगे।

अक्टूबर 2028 – सूर्योदय से पहले 5 ग्रह दिखेंगे।

फरवरी 2034 – सूर्यास्त के बाद 5 ग्रह दिखेंगे।

Exit mobile version