State

महंगाई भत्ता को लेकर प्रदर्शन में निगम-मंडल के वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं का समर्थन

भोपाल। महंगाई भत्ता और अन्य मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित प्रदर्शन को निगम-मंडल के वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं का पूरा समर्थन मिला। प्रदर्शन में अरुण वर्मा और अनिल बाजपेई ने सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हुए आंदोलन का समर्थन किया।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की वाजिब मांगों को अनदेखा नहीं किया जा सकता और वे इस संघर्ष में मोर्चा के साथ हैं।
इस आंदोलन में प्रमुख रूप से अरुण वर्मा, अनिल बाजपेई, शकील अकबर, एस.सी. त्रिपाठी और संतोष मिश्रा सहित कई अन्य कर्मचारी नेता शामिल रहे।

निगम-मंडल के नेताओं ने आंदोलन के समर्थन में कहा कि कर्मचारियों की मांगे पूरी होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles