पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग तेज, संघर्ष मोर्चा ने PM को भेजे 1 लाख पोस्टकार्ड

भोपाल ।  मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 1 लाख पोस्टकार्ड भेजे हैं। यह पोस्टकार्ड प्रदेश के 55 जिलों से संघर्ष मोर्चा के सदस्यों द्वारा भेजे गए हैं।

संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि  UPSP योजना कर्मचारियों के लिए NPS से भी ज्यादा नुकसानदायक है।  केंद्र सरकार पेंशन योजना के नाम पर कर्मचारियों का आर्थिक दोहन कर रही है। NPS और UPSP में पेंशन बेहद कम, ₹15 से ₹2000 तक ही मिलती है।  सरकार OPS लागू करे, नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।

5 लाख पोस्टकार्ड और फिर उग्र आंदोलन की चेतावनी

संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू नहीं करती, तो 5 लाख पोस्टकार्ड भेजने के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version